गोपालगंज : जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में उठाया थावे जंक्शन का मुद्दा, की ये मांग

गोपालगंज : गोपालगंज सदर अनुमंडल स्थित थावे जंक्शन को आदर्श स्टेशन योजना के तहत विकसित करने की मांग लोकसभा में उठी है। इसके साथ ही थावे जंक्शन को विकसित कर यात्री सुविधा बढ़ाने की भी मांग की गई है। यह मांग गोपालगंज के जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में की है।

जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में कहा कि गोपालगंज के थावे जंक्शन को आदर्श स्टेशन योजना के तहत जोड़कर इसको विकसित किया जाए। यहां पर वाशिंग पिट की स्थापना की जाए। वाशिंग पिट का स्थापना होने से गोपालगंज से भी देश के महानगरों के लिए कई ट्रेनें खुल सकेंगी।

‘विकसित किए जाने वाले स्टेशनों की लिस्ट में शामिल हो थावे जंक्शन’

उन्होंने कहा कि आज देश में 1253 स्टेशनों को विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। जिसमें से 1181 स्टेशनों को विकसित किया जाएग। इस सूची में गोपालन के इस थावे जंक्शन को भी शामिल किया जाए। इससे जिले के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

लालू प्रसाद यादव ने शुरू की थी थावे जंक्शन को विकसित करने की कवायद

बता दें कि थावे जंक्शन को पहले भी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी डीआरएम ऑफिस खोलने और विकसित करने की कवायद शुरू की थी। जो आजतक लंबित पड़ा हुआ है। लेकिन अब लोकसभा में जदयू सांसद आलोक कुमार सुमन के इस पहल के बाद थावे जंक्शन के विकसित होने की उम्मीद जगी है।

थावे जंक्शन से गोरखपुर और पटना के लिए ही ट्रेनों का परिचालन हो रहा

वर्तमान में थावे जंक्शन से गोरखपुर और पटना के लिए ही ट्रेनों का परिचालन हो पा रहा है। लेकिन महानगरों के लिए अभी कोई ट्रेन यहां से नहीं खुल पा रही है। सांसद की इस पहल के बाद थावे जंक्शन से कई सुपरफास्ट ट्रेनों के खुलने की उम्मीद जग गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024