गोपालगंज: जदयू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मन की बात

बैकुंठपुर के कार्यकर्ताओं अध्यक्ष को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

गोपालगंज: जदयू प्रदेश कार्यालय पटना के कर्पूरी सभागार में गोपालगंज के समता व जदयू कार्यकर्ताओं के साथ जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने सीधा संवाद किया। समता पार्टी के स्थापना काल से पार्टी एवं मुख्यमंत्री के प्रति समर्पित पुराने व अनुभवी कार्यकर्ताओं नें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के समक्ष गांव से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक संगठन के बारे में विस्तार से बात की। बेबाकी से जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी पीड़ा सुनाई। संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, आंतरिक गुटबाजी, पार्टी व जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेलापन रवैया सहित कई बिंदुओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अवगत कराया गया। इसके समाधान के लिए प्रखंड से लेकर जिला में संगठन में बदलाव की जोरदार मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से समता पार्टी के स्थापना काल से कार्यरत पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं के लिए प्रखंड से जिला एवं प्रदेश स्तर तक राजनैतिक सलाहकार परिषद का गठन करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व विधायक की मांग को जायज बताया। जल्द हीं इस संदर्भ में गठन करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड से जिला एवं प्रदेश स्तर पर बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के गठन एवं कई आयोग एवं समिति के पुनर्गठन की भी मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दल से इसपर बात हो रही है और इसका भी समाधान होगा।

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं से मतभेद मिटाकर एकजुट हो पार्टी संगठन को गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूत एवं धारदार बनाने एवं युवाओं को भी जोड़ने एवं तरजीह देने की अपील की।बैठक के बाद पूर्व जिला महासचिव अभय पांडेय ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अंगवस्त्र एवं मां थावे भवानी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह, प्रो त्रिभुवन सिंह, शंभूनाथ सिंह, अभय पांडेय, भृगुआश्रम सिंह कुशवाहा, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार पटेल, भरत दास, आदित्य शंकर शाही मनोज तिवारी, ब्रजेंद्र दुबे, शंभुनाथ सिंह, बच्चा सिंह, शीबू लाल, मुन्ना कुशवाहा, नारद राम, हाजी अकबर, अनिरूद्ध सिंह, बीरेंद्र चौरसिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी बात कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026