Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: पत्रकार की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत

मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली

गोपालगंज: मीरगंज शहर के कुशवाहा चौक के समीप बदमाशों के गोली से जख्मी एक रेस्टोरेंट संचालक व पत्रकार की मौत बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हो गई। मृत शक्ति सिंह गोरखपुर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार से जुड़े थे। वह मीरगंज शहर के कुशवाहा चौक के रिटायर चीनी मिल कर्मी बलिराम सिंह के पुत्र थे। वह मूल रूप से थावे थाने विश्वभ्मरपुर के रहने वाले थे। इनकी मौत की सूचना के बाद समूचे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। मौत के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। हांलाकि प्रशासन संभावित बवाल को देखते हुए शहर व कुशवाहा चौक के पास पुलिस बल की तैनाती कर दी।

मालुम हो कि मंगलवार की शाम मीरगंज शहर के कुशवाहा चौक के समीप रेस्टोरेंट संचालक व पत्रकार शक्ति सिंह अपने रेस्टोरेंट के अंदर काउन्टर पर बैठे थे इस बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके पेट में दो गोली लग गई थी। जख्मी हालत में उन्हें सदर अस्ताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में छह घंटे तक चले ऑपरेशन में उनके पेट से एक गोली निकाल दी गई। लेकिन एक गोली नहीं निकाली जा सकी। उसके बाद अत्याधिक रक्त स्राव होने से उनकी मौत हो गई। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी का फूटेज निकाला गया है। इससे बदमाशों की पहचान की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024