Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: महम्मदपुर में युवक की हत्या कर शव को फेंका

गोपालगंज: महम्मदपुर थाना के एनएच 28 के झंझवा बाला साह मोड़ के पास एक युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया है।मृतक कुशहर गांव का मनोज साह था। घटना का कारण साजिश के तहत शराब पिलाकर हत्या करने की बात बताई जा रही है।घटना कल रात्रि की है ।वैसे पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे रैलीग के पास से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक का शव सड़क किनारे दिखने के बाद से गांव में सनसनी फैल गयी।देखते देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों की भीड़ को खत्म करा दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

युवक के शव बरामदगी मामले में मृतक की पत्नी मंजू देवी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमे झंझवा गांव के नरोत्तम प्रसाद, पुण्यदेव प्रसाद,परुषोतम प्रसाद,केशव कांत दास ,पंकज दास और रितेशवर दास को आरोपित किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।फिलहाल हत्या कांड में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है।मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के साथ उसकी जिम्मेवारियां भी बड़ी थी।मनोज की एक बड़ी बेटी रूबी है।जिसकी शादी की चिंता से मनोज चिंतित रहता था।छोटी बेटी कंचन की उम्र भी तेरह वर्ष है।मझला सन्तान एक पुत्र है।जिसका नाम अमन कुमार है।जो फिलहाल मा बाप के साथ घरेलू कार्यो में सहयोग करता है।मृतक मनोज साह के पिता शंकर साह के तीन पुत्र है।जिसमे बड़ा मनोज और मझला राजेश और छोटा जितेंद्र है।किंतु शंकर साह के तीनों पुत्रो का परिवार अलग अलग रहकर आपने अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024