गोपालगंज : वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले में कुसौधी व फुलवरिया की टीम रही विजेता

  • पुरुष व महिला वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले को देखने के लिए उमड़ी भाड़ी भीड़
  • दोनों विजेता टीम को स्थानीय विधायक ने शील्ड देकर हौसला बढ़ाया

गोपालगंज: जिले के फुलवरिया प्रखंड के मजिरवां कला पंचायत स्थित रामपुर गांव में आयोजित पुरुष व महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छपरा को हराकर कुसौधी की टीम जीती. जबकि महिला वॉलीबॉल में भोरे को हराकर फुलवरिया की टीम विजेता रही. यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता 26 फरवरी को पंचायत के समाजसेवी उपेंद्र सिंह, उमाशंकर गुप्ता तथा बसंत सिंह संयुक्त रूप से फीता काटकर आगाज किया था. रविवार की देर शाम तक वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले में पहले महिला टीम खेलने उतरी. जिसमें भोरे बनाम फुलवरिया की टीम से भिड़ंत हुई. जिसमें फुलवरिया की टीम ने 2.0 से भोरे की टीम को पराजित कर दिया. इस तरह फुलवरिया की टीम शिल्ड पर अपना कब्जा जमा लिया.

इसके बाद पुरुष वालीबॉल की टीम मैदान में उतरी. जिसमें छपरा बनाम कुसौधी की टीम से भिड़ंत हुई. जिसमें टॉस जीतकर छपरा की टीम ने पहले सर्विस की. जिसके बाद दोनों टीमों में रोमांचक वॉलीबॉल की मैच हुई. जिसमें 15 .14 से कुसौधी की टीम ने छपरा की टीम को हराकर फील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया. जीत के पश्चात स्थानीय विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद राजकुमार सिंह, समाजसेवी बसंत सिंह, उमाशंकर गुप्ता, राजन मिश्रा, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को शील्ड देकर हौसला बढ़ाया. जबकि कमेंट्री कर रहे विपिन सिंह ने हजारों की संख्या में रही भीड़ को अपनी सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध करते रहे. अंत में उपेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026