गोपालगंज: शहर के सभी 33 छठ घाटों पर इस बार बेहतर लाइटिग की व्यवस्था नगर परिषद की ओर से की जाएगी। साथ ही खतरनाक छठ घाटों पर बैरिकेडिग की व्यवस्था भी नगर परिषद की ओर से की जाएगी। ताकि छठ घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो सके। नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शहर के ब्लॉक मोड़, हजियापुर मोड़, कैथवलिया, छपिया, थावे रोड, जंगलिया मोहल्ला सहित शहर के कुल 33 छठ घाटों पर इस बार बेहतर लाइटिग की व्यवस्था करने का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महापर्व छठ लोक आस्था का पर्व है। उन्होंने कहा कि छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए 120 मजदूरों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार छठ घाट पर साफ सफाई के साथ ही खतरनाक छठ घाटों पर बैरिकेडिग की जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…