गोपालगंज: मीरगंज में लायंस क्लब ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली रथ

गोपालगंज: मीरगंज शहर में गुरुवार को लायंस क्लब ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रथ निकाली| मीरगंज शहर के चेयरमैन आवास से जागरूकता रथ निकाली गईं जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी| जागरूकता रथ में स्लोगन, जागरूकता पर्ची, बैनर जरिए शहर के लोगों को जागरूक किया गया क्लब के सचिव रविंद्र केसरी ने बताया कि जागरूकता रथ को शहर के जयप्रकाश चौक, मरछिया चौक, राजेंद्र चौक, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर सदस्यों ने स्वागत किया|

क्लब के अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में क्लब जुड़कर लोगों को जागरूक कर रही है| आज की युवा पीढ़ी जो गलत संगत का शिकार होकर नशा करती है उन युवाओं के लिए जागरूकता रथ उसको जागरूक करेगी|

लायंस क्लब के राजेश कुमार ने कहा कि नशा कितना हानिकारक है यह जागरूकता रथ बताएगा| नशा का सेवन नहीं करना चाहिए| युवा देश के भविष्य है, उनके कंधे पर देश की बड़ी जिम्मेवारी है| किसी को भी नशा का सेवन नही करना चाहिए| मौके पर रवि केसरी,मृतुन्जय कुमार, राजेश कुमार, ज्योति भूषण, मनोज कुमार, धनंजय यादव, प्रफुल विशाल चंद,रविंद्र केसरी आदि थे|

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026