गोपालगंज: बरौली थाने की पुलिस ने एन एच 27 पर गस्ती के दौरान शुक्रवार की दोपहर एक प्रचार वाहन पर लदे 25 लाख रुपए की 11 सौ लीटर शराब बरामद कर लिया। जप्त शराब प्रचार वाहन में तहखाना बनाकर हरियाणा से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। मौके से गाड़ी के चालक व सह चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थाने के अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाने की पुलिस टीम एन एच पर गस्त लगा रही थी प्रचार वाहन गुज़र रहा था। पुलिस के जवानों ने शक के आधार पर वाहन की जांच की तो वाहन में तहखाना व उसमे भारी मात्रा में शराब मिला। उन्होंने बताया कि मौके से हरियाणा के उत्तम कुमार और ललित कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…