Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- श्रद्धा के साथ पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

गोपालगंज: दीपोत्सव के बाद सोमवार को पूरे जिले में लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा परंपरागत ढंग से की गई। भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने लेखनी के देवता की पूजा-अर्चना कर सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित हवन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल चित्रांश समाज के तत्वावधान में किसी भी तरह का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

भगवान चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में चित्रगुप्त समाज के कई प्रमुख लोगों के अलावा जयप्रकाश श्रीवास्तव, मन्नू श्रीवास्तव, सोनू कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव , शशिकांत श्रीवास्तव, सुबाष श्रीवास्तव, योगेन्द्र प्रसाद तथा आदर्श श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसी प्रकार जयप्रकाश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे हर्ष व उल्लास के साथ की गई। इस मौके पर पूजा समिति की ओर से एक बैठक भी हुई, जिसमें कायस्थ समाज के उत्थान व एकजुटता पर विशेष बल दिया गया। जिले के सभी प्रखंडों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा- अर्चना श्रद्धा के साथ की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024