गोपालगंज : जिले के भोरे प्रखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत सिसई बाजार आदर्श क्रिकेट क्लब ग्राउंड में रविवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सिसई पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी जितेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ डबलू मिश्रा ने किया।इस दौरान रविवार का मैच भोरे तथा नौतन टीम के बीच खेला गया।जिसमें नौतन की टीम ने जीत दर्ज की वहीं भोरे की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।
बता दें कि मैच उद्घाटन के पश्चात स्थानीय पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुवे मैच कार्यक्रम के संबोधन के दौरान राजनीतिक भविष्य को साथ में रखते हुए कहा कि यदि स्थानीय जनता सेवा का मौका देगी तो सिसई में खेल जगत के लिए एक आदर्श ग्राउंड का स्थापना किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, त्रिलोकी पांडे, सलाउद्दीन खान, कुँवर मद्धेशिया, फिरोज खान,सेराज खान,रामदेव प्रसाद सहित आयोजन कमेटी के सदस्य व दर्शक उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…