Gopalganj News in Hindi

दुःखद :- गोपालगंज पुलिस पस्त, अपराधी हुए मस्त !

अपराधियों ने सुरेश चौधरी को मारी गोली

परवेज़ अख्तर/सिवान/गोपालगंज :- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहाँ सुशासन बाबू के पुलिस की निष्क्रियता से सुरेश चौधरी नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना को अंजाम देने के बाद घटना में शामिल सभी अपराधी श्री चौधरी को मृत समझ आसानी से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने गोली के शिकार श्री चौधरी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहाँ चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना उस समय घटी की जब वे घर के सामने टहल रहे थे। अपराधियों ने उनके शरीर मे तीन गोली मारी है। यह घटना नगर थाना के कुकुरभुखा गांव की बताई जा रही है। उधर घटना के बाद अभी तक गोपालगंज के नगर थाना की पुलिस द्वारा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए अंधेरे घर मे लाठी पीट रही है।

अभी तक पुलिस को कोई सफलता हासिल नही हुई है। घटना के बाद गोली के शिकार श्री चौधरी के दरवाजे पर हजारों लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है तथा दर्जनों की संख्या में लोग गोपालगंज से गोरखपुर के लिए कुंच कर गए है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हश्र हो चुका है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024