Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में तीसरा मर्डर, राजद नेता के परिवारवालों को गोलियों से भूना

JDU विधायक पर लगा आरोप

गोपालगंज : देश में कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन के बाद भी अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है. ताजा मामला गोपालगंज का है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर आरजेडी नेता समेत चार परिवारवालों को गोलियों से भून दिया. जिसमें दो लोगों की मौको पर ही मौत हो गई है, वहीं एक ने इलाज के दौरान सोमवार की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं घायल आरजेडी नेता जेपी यादव अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं.

वारदात गोपालगंज जिले के हथुवा थाना इलाके के रूपन चक गांव की है. जहां रविवार की रात दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने आरजेडी नेता समेत चार लोगों को गोलियों से भून डाला. घायल राजद नेता का नाम जेपी यादव है, और वे खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी बतातें हैं. मृतकों में 70 वर्षीय महेश चौधरी, 65 वर्षीय संकेसिया देऔर उनके भाई शांतनु यादव शामिल है.

इन सब के बीच घायल जेपी यादव ने हत्या का आरोप स्थानीय जेडीयू के वािधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय पर लगाया है. घायल जेपी यादव के मुताबिक JDU के दबंग विधायक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ पप्पू पाण्डेय, जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय और उनके पिता सतीश पाण्डेय पर मां-पिता और भाई की हत्या का आरोप लगया है. घायल नेता का कहना है कि जिला परिषद अध्‍यक्ष मुकेश पाण्डेय ने भी गोली चलाई थी. वहीं इस मामले की जांच पुलिस की टीम कर कर रही है. इस वारदात के बाद पुलिस महकमे की नींद उड़ गई है. जिला प्रशासन इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगा हुआ है.

Input  – First Bihar

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026