गोपालगंज: जिले के कटेया थाना परिसर में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने प्रशासन से ट्रैफिक, प्रकाश , स्वच्छता और छठ घाटों में सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का अनुरोध किया।
वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने कहा कि प्रशासन छठ घाटों का निरीक्षण करेगी। कोरोना काल को देखते हुए छठ महापर्व के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड 19 के प्रोटोकॉल का तहत जारी दिशा निर्देश व गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाएगा। वही थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने छठ महापर्व को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कही। आयोजित बैठक में लोगों से कोविड-19 का ख्याल रखते हुए आपसी भाईचारा कायम करने की अपील की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…