गोपालगंज: बीआरसी में स्टूडेंट कार्ड योजना को लेकर बैठक

गोपालगंज: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 21 हेतु जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा दिए गए लक्ष्य प्राप्ति हेतु बीआरसी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे प्रखंड के सभी निजी स्कूल के निदेशक व प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मी उपस्थित हुए। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बीआरपी राकेश भारती द्वारा योजना संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई । इसके उपरांत सभी निजी विद्यालय के बीच लक्ष्य का वितरण किया गया साथ ही 28 फरवरी तक सभी को आवेदन भरकर बीआरसी पर जमा करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने गोष्ठी के दौरान कहा कि पैसा के अभाव में कोई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रह जाए, इस योजना का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को मिले इसके लिए हम सभी को मिलकर योजना का प्रचार प्रसार करते हुए विद्यार्थी के आवेदन जमा करने तक कार्य करना है। मौके पर दामोदर मिश्रा, लेखापाल शैलेन्द्र कुमार मधुकर, धीरज श्रीवास्तव, परवेज आलम, चंदन सिंह ,रमेश कुमार सिंह , बीरेंद्र चौधरी व सुशील सिंह सहित निजी विद्यालय के प्राचार्य शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026