गोपालगंज: लोहटी गाँव में लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के लोहटी गांव में लाखों रुपए मूल्य के आभूषण,बर्तन व कपड़े की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, लोहटी निवासी हरिकेश पांडे का पूरा परिवार गाजियाबाद में रहता है. नतीजन, चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना का पता लगने पर हरिकेश पांडे के भतीजे कमलेश पांडे ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

कमलेश पांडे ने अपने आवेदन में बताया है कि चोरों ने लगभग एक लाख बीस हजार रुपए मूल्य के सोने के आभूषण, चांदी के बर्तन, फूल के बर्तन सेट, व कुछ कीमती साड़ियों के साथ ही अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी और कोई सामान भी बरामद नहीं हो पाया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026