गोपालगंज: जिले में अपराधियों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए.घर से बैंक जा रहे युवक को दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मार उसकी बाइक लूट ली है. घटना गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार कला चंवर की है. बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी शहजाद अली फुलवरिया बैंक में पैसा निकालने के लिए घर से अपनी बाइक से निकले थे .कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इनका पीछा कर थाना क्षेत्र के शेलार कला चवर के सामने. बाइक ओवर टेक कर इनकी गाड़ी रोक दी. गाड़ी रोकने के बाद बदमाश इनकी बाइक को छीनने लगे. जब युवक ने विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी.
गोली लगने के बाद युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. इस बीच बदमाशों ने युवक की मोटर बाइक लूट ली. और वहां से चंपत हो गये.हालांकि घटना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर गश्ती कर रही पुलिस वैन. फायरिंग की आवाज सुन जब तक युवक तक पहुंची. तब तक बदमाश बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गये. वहीं स्थानीय प्रशासन की मदद से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जहा युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…