गोपालगंज: स्कूल से लौट रही छात्रा संग छेड़खानी, विरोध करने पर छात्रा को चाकू से गोदा, 13 सेकेंड में 10 बार किया वार

गोपालगंज: छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा को चाकू मार दी। घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से डॉक्टरों ने पटना के PMCH कर दिया। यह मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का है। रविवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना को देखकर लोग दंग रह गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी असरफ अली के पुत्र गुड्डा के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा मकतब विद्यालय में 8वीं में पढ़ती है। वह रोज अपने गांव से आरोपी के गांव में पढ़ने जाती थी। गुड्डा छात्रा को हमेशा परेशान करता था। इसको लेकर कई बार छात्रा के परिजनों ने उसके घरवालों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह अपनी चालों से बाज नहीं आ रहा था।

रविवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना को देखकर लोग दंग रह गए. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि मनचला बेरहमी से छात्रा को चाकू गोद रहा है. 13 सेकेंड में उसने 10 बार चाकू से वार किया है. एक लड़का उसे बार-बार खींच कर हटा रहा है, फिर भी वो नहीं मान रहा और ताबड़तोड़ वार कर रहा है. बाद में लोगों के जुटने पर वह किसी तरह कंट्रोल में आया और फरार हो गया.

रविवार को भी छात्रा जब पढ़ने के लिए प्रतापपुर जा रही थी, तभी उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर पहले तो वह शांत हो गया। इसके बाद छात्रा के घर लौटने वाले रास्ते पर घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी। उस पर हमला कर दिया। पीड़िता की दोनों सहेलियां डर से मौके से फरार हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024