गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के झंझवा गांव में सोमवार की रात में गला दबाकर युवक की हत्या कर दी गयी। मृत युवक उसी गांव के निवासी सत्येन्द्र पंडित का 22 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार था। मामले में मृतक के परिजन जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस व ग्रामीण संदिग्ध स्थिति में मौत होने की बात कह रहे हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त युवक सोमवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।
मंगलवार की सुबह जब वह नींद से नहीं जगा तो परिजन उसे जगाने के लिए पहले आवाज लगाए। उसके बाद भी वह नहीं जगा तो परिजन कमने में उसे देखने पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस वहां पहुंची और मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…