गोपालगंज: कुख्यात बदमाश मुन्ना मिश्रा AK-47 के साथ यूपी के बलिया से गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पानन महुअवा गांव के रहने वाले कुख्यात मुन्ना मिश्रा उर्फ दिलीप मिश्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर गोपालगंज के लिए लेकर रवाना हो गई है। मुन्‍ना मिश्रा करीब आठ सालों से फरार चल रहा था। बिहार पुसिल ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। करीब दो महीने पहले कटेया थाना के जमुनहा में एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या के मामले में उसका नाम आया था। उस वारदात के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच एसपी आनंद कुमार को जानकारी मिली कि कुख्यात अपराधी मुन्‍ना मिश्रा उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और बलिया में रह रहा है। वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। इसके बाद गोपालगंज के एसपी ने एक टीम का गठन किया। गोपालगंज पुलिस के सहयोग से एसटीएफ की टीम उत्‍तर प्रदेश पहुंची। एसटीएफ यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थी। घेराबंदी करके एसटीएफ ने मुन्‍ना मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एके 47 और बड़ी संख्‍या में कारतूस मिले हैं।

यूपी में नाम और हुलिया बदलकर रहता था मुन्‍ना

मुन्‍ना मिश्रा यूपी में नाम और हुलिया बदलकर रहता था। बिहार में हर अपराध के बाद वह उत्‍तर प्रदेश फरार हो जाता था। मुन्‍ना गोरखपुर, लखनउ, और देवरिया में नाम और हुलिया बदल कर रहता था। वर्ष 2012 में उसे गिरफ्तार किया गया था। तबसे वह फरार चल रहा था। मुन्‍ना व्‍यवसायियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलता था। वह जबरन जमीनों पर कब्‍जा करता था। मुन्‍ना इतना खतरनाक था कि उसे जिस पर शक हो जाता कि उसने पुलिस को कुछ बताया है, वह उसकी हत्‍या कर देता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026