गोपालगंज: अब वैक्‍सीनेशन नियमों में बदलाव, 28 दिन बाद ले सकते हैं कोविशील्ड की दूसरी डोज

  • विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए पहली और दूसरी डोज का गैप कम किया गया
  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किया गाइडलाइन
  • कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी

गोपालगंज: जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को दवाई-कड़ाई के साथ परास्‍त करने के लिए संघर्ष जारी है और इस वायरस से निपटने का सबसे बड़ा हथियार वैक्‍सीन को ही माना जा रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा आयु वर्ग के हिसाब से कोरोना की वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया। इस बीच अब केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय ने वैक्सीनेशन या कहे टीकाकरण को लेकर एक बार फिर नियमों में बदलाव किया है, जो सिर्फ विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए है।

पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतर कम

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना की वैक्‍सीन लग रही है| ऐसे में सरकार ने अब कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच के अंतर को कम करने का फैसला किया है। दरअसल, इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी हुई गाइडलाइन में बताया गया कि, ”विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए कोविशील्ड पहली और दूसरी डोज का गैप कम किया गया है, जबकि आम परिस्थिति में लोगों को दूसरी डोज के लिए 84 दिन का इंतजार करना होगा।

28 दिन बाद लग सकती है कोविशील्ड की दूसरी डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, विदेश में पढ़ने और नौकरी करने वाले लोग वैक्‍सीन की पहली डोज लगवाने के 28 दिन बाद कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसके अलावा टोक्यो में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के एथलीट, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी कोविशील्ड की दूसरी डोज 28 दिनों बाद ही लगवा सकते हैं।

ऐसे रोकें संक्रमण का प्रसार

  • एक साथ 2 मास्क का प्रयोग करें
  • आंतरिक स्थानों पर वायु संचार सुनिश्चित करें
  • दूरी बनायें रखने का हरसंभव प्रयास करें
  • साबुन से नियमित हाथ साफ़ करते रहें
  • कोविड मरीजों को अलग कमरे में रखें
  • सतहों को नियमित रूप से कीटाणुनाशकों से नियमित रूप से साफ़ करें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026