Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- 476 तक पहुंची कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या

गोपालगंज: भोरे में कोरोना ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को एक ही परिवार की तीन महिला सहित नौ पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही प्रखंड में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 476 हो गई है। भोरे में चुनावी मौसम में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही प्रशासन के चिता की लकीरें भी बढ़ गई है। बताया जाता है कि भोरे रेफरल अस्पताल परिसर में एंटी जेन रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से कुल 472 लोगों का सैंपल लिया गया।

जिसमें से एक ही परिवार की तीन महिला सहित नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें रामपुर गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाएं सहित शिवराजपुर, गंगा छापर, कुशहां, गंभीरपुर, खजूरहा, और भोरे के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक कामरान अहसन ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले सभी लोगों को हथुआ स्थित कोवीड केयर सेंटर में भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026