गोपालगंज: जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली डाक बंगला मोर के पास अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव का राम चन्द्र शर्मा बताया जा रहा है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार राम चन्द्र शर्मा घर से टार्च बनवाने के लिए सायकिल से दिघवा दुबौली बाजार जा रहा था।
जैसे ही वह डाक बंगला चौराहा पर पहुँचा, पटना -मह्मदपुर स्टेट हाई वे 90 पर विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित वाहन ने उसे रौंद डाला। स्थानीय लोगो की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया गया , जंहा इलाज के दौरान मौत हो गई।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…