गोपालगंज: मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास गांव के समीप एनएच 101 पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक उसी गांव के स्व. हिदायत साह के 72 वर्षीय पुत्र श्रवण साह थे। घटना बुधवार दोपहर की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त वृद्ध का घर एनएच के किनारे ही है। बुधवार दोपहर वे घर से बाहर निकले। सड़क पार करने के दौरान महम्मदपुर से मलमलिया की तरफ जा रहे अनियंत्रित व तेज अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।
जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल जाने में लग गए। लेकिन, पलभर में वृद्ध की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं,सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दी। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…