गोपालगंज: सिधवलिया के डेढ़ दर्जन प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन हुआ स्थगित। प्रखंड संसाधन केंद्र पर पिछले 26 दिसंबर को हुई प्रधानाध्यापकों की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डेढ़ दर्जन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के साथ अग्रेतर करवाई को ले बीईओ ने डीईओ को लिखा है। उल्लेखनीय है कि विभागीय स्तर पर आयोजित 26 की बैठक में स्कूलों से छात्र-छात्राओं की जातिवाद कोटिवार छात्रों की संख्या सहित अन्य जानकारियां प्रधानाध्यापकों से मांगी गई थी। जिसमें डेढ़ दर्जन प्रधानाध्यापकों ने ना तो बैठक में भाग लिया और नहीं मांगी गई वांछित सूचना विभाग को दी ।जिससे नाराज बीईओ ने डीईओ को करवाई के लिए लिखा है ।विभाग की इस सामूहिक कार्रवाई से प्रभारी प्रधानाध्यापकों में हड़कंप है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…