गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मारपीट के दौरान बृद्ध की हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विशाल आंनद व एसआई श्याम सुंदर प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अंशु कुमार उर्फ आशु को घर से गिरफ्तार कर लिया ।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार के दिन जेल भेज दिया गया। विदित हो कि इसके पहले भी पुलिस द्वारा तीन नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सुनील प्रसाद,अशोक प्रसाद औऱ रामायण प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मौत के मामले में मृतक के परिजनों द्वारा 15 लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।अभी तक इस कांड में चार लोगों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही बचे सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…