गोपालगंज: जिले के उच्चका गांव थाने के पाखोपली गांव के सामने ट्रेक्टर बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उच्चका गांव की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है,की सीवान जिले के बड़हरिया थाने के कैलगढ़ निवासी नदनलाल साह अपने साथी लकड़ी दरगाह के शिवधर हाता के महमद इश्तेयाक के साथ अपने बेटी के रिश्ते को लेकर राजापुर बाज़ार जा रहे थे। वैसे जैसे ही उच्चकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपली नवका टोला गांव के पास पहुंचे, तो मिट्टी से लदी ट्रेक्टर ने आपची बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर सवार नदनलाल साह उम्र40 वर्षीय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि महमद इतेयाक गभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर चालक अपना गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उच्चका गांव थाने के एसआई मोतिन अंसारी अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…