गोपालगंज: चुनावी रंजिश में पान दुकानदार की हत्या

बेटी का आरोप- पूर्व मुखिया पति ने कराई हत्या

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया बाजार में शुक्रवार की सुबह एक पान दुकानदार की हत्या हो गई। चुनावी रंजिश में सुभाष सिंह की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। मृतक की पांच बेटियां हैं। इनमें चार की शादी हो चुकी है। वहीं, पांचवीं बेटी की शादी के लिए पान दुकानदार ने सपने संजोए थे। लेकिन बेटी की शादी का सपना अधूरा रह गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही बेटियों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। बेटियां “हमर पापा कहां गईले….” कह कर रोती रहीं। बता दें कि मृतक की पांच बेंटियां हैं। चार बेटियां सुमन देवी, मुन्नी देवी, रूबी देवी, कुंती देवी की शादी हो चुकी है। वहीं, कुंवारी बेटी अंशू की शादी के लिए पान दुकानदार तैयारी कर रहा था। और दिन-रात मेहनत करता था। पिता के मौत की सूचना पर चारों बेटियां अंतिम दर्शन को पहुंची। पिता का शव देखते ही सभी दहार मारकर रोने लगी।

मृतक की बेटी सुनीता देवी ने कहा कि- “अब हमारे घर का क्या होगा। पापा ही घर चलाते थे। एक छोटी बहन है। जिसकी शादी के लिए पापा ने बड़े सपने संजोए थे। दिन-रात मेहनत करते थे। ताकि बेटी की शादी धूम-धाम से कर सके। लेकिन बदमाशों ने उनकी हत्या कर परिवार हमसभी को अनाथ कर दिया।” वहीं, मृतक की दूसरी बेटी मुन्नी देवी ने कहा कि चुनावी रंजिश में हारे मुखिया ने पिता की हत्या करवाई है। उसका आरोप है कि- “पिता को लगातार पूर्व मुखिया सैला खातुन के पति साहेब हुसैन धमका रहा था। मुन्नी देवी ने बताया कि वर्तमान मुखिया रामशंकर चौहान के चुनाव प्रचार में मृतक सुबास गए थे। जिसके बाद साहेब हुसैन ने कहा था कि अगर चुनाव हारे तो हत्या कर देंगे। और जीत जाएंगे तो छोड़ देंगे। और हारने पर पिता की उसने गाेली मारकर हत्या कर दी।”

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024