गोपालगंज: मंगलवार के दिन चनावे मंडल कारा में एडीएम बिरेन्द्र कुमार व एसडीओ उपेन्द्र पाल के नेतृत्व में छापामारी की गई।छापेमारी के दौरान जेल अस्पताल,गांधी वार्ड,सहित सभी वार्डो की सघन तलाशी की गई।जो तलाशी लगभग ढाई घंटे तक चली। तलाशी के दौरान जेल के अंदर वार्ड के पीछे से एक आपत्तिजनक ऐंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसमें सीम नही था।जेल में छापेमारी को लेकर बंदियों में हड़कंप मचा रहा।
जेल के सभी वार्डो में सभी बंदियों को एक एक कर बारी बारी से सघन जांच किया गया।मोबाइल बरामद होते ही।जेल अधीक्षक अमित कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए जेल वार्ड प्रभारी और मुख्य वार्डेन से शो कॉज किया। चौबीस घंटे के अंदर स्पस्टीकरण का जवाब देने का सख्त निर्देश दिया गया।जेल में छापेमारी के दौरान एसडीपीओ नरेश पासवान,सीओ गगेश झा, वीडियो मनीष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विशाल आंनद जेलर अखिलेश कुमार सिंह,शैलेन्द्र कुंमार पप्पू,जेल प्रशासन व जिला से काफी संख्या में आए पुलिस बल शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…