Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गोपालगंज:- लोगो ने चोरी करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा

गोपालगंज: बारात में द्वार पूजा के दौरान चोरी करते एक चोर को चोरी करते जहा रंगे हाथ पकड़ लिया गया। वहीं दो-तीन और चोर मौका देखकर भागने में सफल रहे। घटना नगर थाना के रामनरेश नगर की है। बताया जाता है कि नगर थाना के रामनरेश नगर में ठेकेदार वीरेंद्र सिंह के घर पर कल बेटी की शादी समारोह का आयोजन था। इसी शादी समारोह में सभी बराती द्वार पूजा के दौरान जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचे तभी घर के कमरे में कुछ आवाज आई। जब बारात मालिक ने घर का दरवाजा खोल कर देखा तो एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया.

जबकि दो-तीन लड़के और थे जो भागने में सफल रहे। बारात मालिक वीरेंद्र सिंह के मुताबिक युवक घर में चोरी करने की नियत से घुसा था। अभी वह दरवाजा खोल कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। बारात मालिक ने आरोपी युवक को पकड़कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया है। नगर थाना पुलिस के दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके पास से अभी तक कोई भी चोरी का सामान बरामद नही हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026