Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: सरकारी कार्य मे बाधा डालने को लेकर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के पांच नामजद एवम पांच अज्ञात के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि गुप्त सूचना मिली के कांड संख्या 151/ 20 के अभियुक्त ताराचंद उपाध्याय अपने घर रामचंद्रपुर मे छुपा हुआ है।इसी बात पर पुलिस बल एवम महिला चौकीदार ज्ञानती देवी व चौकीदार सुमित कुमार मांझी के साथ छापेमारी करने रामचंद्रपुर गांव पहुँचा। जब ताराचंद उपाध्याय के घर पर छापेमारी करने का प्रयास किया तो अखिलेश्वर उपाध्याय उर्फ अकेली उपाध्याय व हरि उपाध्याय सहित अन्य लोग छापेमारी का विरोध करते हुए गाली गलौज एवम धक्का मुक्की करने लगे तथा सभी को झूठा मुकदमा में फसाने का धमकी देने लगे।

धक्का मुक्की के दौरान अभियुक्त ताराचंद उपाधयाय भाग गया।इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि छापेमारी दल के लौटने के बाद सभी अभियुक्त चौकीदार सुमित कुमार मांझी के घर पर जाकर बर्वाद करने की धमकी देने लगे।जिसको लेकर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां अपराधी को आश्रय देना,अपराधी को भगाने में मदद करना, सरकारी कार्य मे बाधा पहुचाना, गाली गलौज करना,पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार करना एवम झूठा मुकदमा में फंसा देने की धमकी को लेकर रामचंद्रपुर गांव के अखिलेश्वर उपाध्याय उर्फ अकेली उपाध्याय और हरि उपाध्याय सहित पांच नामजद एवम पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024