Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- मार्वल से दबकर पोलदार की मौत

गोपालगंज: डीसीएम से मार्वल उतार रहे विजयीपुर थाने के सहडिगरी गांव निवासी एक पोलदार की दर्दनाक मौत मार्वल लदे डीसीएम पर ही हो गई। मृतक पोलदार का नाम महावीर रौनियार है जिसकी उम्र 55वर्ष है तथा गोविंद उर्फ पंथ रौनियार का पुत्र है।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पगरा के एक गल्ला व्यापारी ने बाहर से डीसीएम पर मार्वल मंगवाया था। डीसीएम से लदा मार्वल व्यापारी के दरवाजे पर खड़ा था। बुधवार की सुबह व्यापारी ने पोलदार महावीर रौनियार को बुलाया। महावीर डीसीएम से जेसे ही मार्वल उतारना शुरू किया कि जबतक अनियंत्रित मार्वल भर-भरा कर पोलदार के उपर गिरने लगा और वह जब-तक संभल पाता तबतक सैकड़ों मार्वल के टुकड़े उसके शरीर पर गिर पड़े और पोलदार मार्वल के नीचे दबकर मर गया।पोलदार की चीख-पुकार सुनकर अगल बगल के लोग जबतक वहां पहुंचते तबतक पोलदार की मौत हो गई।

आनन फानन में व्यवसायी तथा अगल बगल के लोग नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत सुनकर पगरा बाजार के व्यवसायी एकत्रित होकर पोलदार के दाह सस्कार का प्रवन्ध करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। व्यापारियों ने पोलदार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची विजयीपुर पुलिस ने भी व्यापारियों के साथ समझौता कराकर पोलदार को मुआवजा देने का कबूलनामा करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी पति के शव के पास विलखती हुयी रो रही थी और कह रही थी कि अब कइसे होई हमार गुजरवा हो रामा।बतादे कि मृतक की पत्नी पुष्पा देवी दिमाग की कमजोर महिला है तथा इसके दो लड़के है।पहला लड़का चौदह वर्ष का है जिसका नाम दीपक है तथा लड़की का नाम चुलबुली है जो बारह साल की है। लड़की अपने ननिहाल में रहती हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026