Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: पुलिस की शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लीटर शराब को किया गया नष्ट

गोपालगंज: कटेया पुलिस ने एक बार फिर शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें 3 गांव से सैकड़ों लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया. वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार स्थानीय थाने की पुलिस ने एक बार फिर शराब माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए, गांव में कच्ची शराब बना रहे लोगों पर शिकंजा कसा है. गुप्तचरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को दिन में थाना क्षेत्र के मोहनपुर और त्रिलोकवां समेत 3 गांवों में छापा मारा, जिसमें सैकड़ों लीटर चुलाई शराब का विनष्टीकरण किया.

वहीं मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. कटेया थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का यह अभियान पूर्व की भांति आगे भी जारी रहेगा और शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा सख्ती से कसा रहेगा। छापामारी दल में थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में तमाम पुलिस का अमला मौजूद था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026