गोपालगंज : अस्पताल से चकमा देकर फरार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

गोपालगंज : सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया एक बदमाश फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने शहर के श्याम सिनेमा रोड में छापेमारी कर सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने एक लोडेड कट्टा तथा चोरी की छह मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित के खिलाफ एक युवक को गोली मारने सहित चार मामले दर्ज हैं।

नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सूचना मिली कि कुछ दिनों पहले सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया शहर के श्याम सिनेमा रोड निवासी छोटू मांझी उर्फ प्रदुमन मांझी को उसके मोहल्ले में देखा गया है। इस सूचना के आधार पर एसआइ राजेश ने पुलिस टीम के साथ श्याम सिनेमा रोड में छापेमारी कर छोटू मांझी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने एक लोडेड कट्टा तथा चोरी की छह मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित के खिलाफ भूमि विवाद में एक युवक को गोली मारने, सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार होने सहित चार मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर मुनिलाल सिंह, प्रशिक्षु एसआइ नेहा कुमारी, विक्रम कुमार, मिटू रजक व दीवाकर चौधरी शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026