गोपालगंज: सोमवार को कुचायकोट थाना प्रांगण में सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर शपथ ली। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने थाने के पदाधिकारियों और कर्मियों को शराबबंदी को लेकर शपथ दिलाई। इस मौके पर तमाम पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ लिया कि वह सत्य निष्ठा के साथ आजीवन शराब का सेवन नहीं करेगा। इस दौरान वह कर्तव्य पर उपस्थित रहे या ना रहे अपनी दैनिक जीवन में भी शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार से शामिल नहीं होगा।
पुलिसकर्मियों ने यह भी शपथ ली कि शराबबंदी से संबंधित जो भी विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित होगी उसे अवश्य करेगा साथ ही अगर वह शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई का भागीदार बनेगा। इस दौरान अनिल सिंह, राकेश कुमार , नागेंद्र साहनी, सुमन कुमार चांद, उमेश यादव, गोरख प्रसाद, रवि यादव , कृष्णा यादव समेत तमाम पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शपथ लेने में शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…