Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- पांच लाख की संपत्ति उड़ाई, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के दमकिया गांव में एक घर के एक कमरे का ताला तोड़कर पांच लाख कीमत की संपत्ति उड़ा ली गई। गृह स्वामी ने अपने भाई से इस घटना को लेकर पूछताछ की तो उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर गृहस्वामी ने अपने भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि दमकिया गांव निवासी अवधेश मिश्रा के घर के कमरे का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नगद, गहना सहित पांच लाख कीमत का सामान चुरा लिया गया। इस घटना को लेकर अवधेश मिश्रा ने अपने भाई अनिल मिश्रा से पूछताछ की तो भाई ने अपने चार बेटे के साथ मिलकर उन्हें तथा उनके परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक घायल की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि उनका भाई का परिवार अक्सर दबंगई करता है। वे सब अधिक परिवार होने के कारण हमेशा परेशान करते रहते हैं। वे सभी अक्सर ताला बंदकर घर से जाते थे। पहली बार ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। ऐसा बेइमानी की नियत से किया गया है। इस घटना को लेकर अवधेश मिश्रा ने अपने भाई अनिल मिश्रा, विपिन मिश्रा, अमित मिश्रा, आकाश मिश्रा सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026