Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: डीएम और एसपी के नेतृत्व में चला छापेमारी अभियान

गोपालगंज: एनएच 28 के किनारे चल रहे लाइन होटलों में शराब उपलब्धता की सूचना के बाद डीएम और एसपी के नेतृत्व में जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने छापामारी अभियान चलाया। इस छापेमारी में गोपालगंज से उत्तर प्रदेश बिहार के सीमा बथना कुट्टी तक दो दर्जन से अधिक लाइन होटल में छापेमारी की गई ।इस कार्रवाई में कोंहवा, सासामुसा,बेलवनवा, भठवा,करमैनी, पहाड़पुर, बथना समेत अन्य जगहों पर चल रहे होटलों पर छापेमारी की गई ।इस दौरान पदाधिकारियों ने होटल संचालकों को चेताया की अगर किसी भी होटल की संलिप्तता शराब उपलब्धता में पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।विदित हो कि डीएम के नेतृत्व में शराब तस्करों और माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में सोमवार को डीएम अरशद अजीज, एसपी मनोज तिवारी, सदर एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ नरेश पासवान, कुचायकोट थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गोपालगंज से बथना कुट्टी तक एनएच 28 के दोनों तरफ चलने वाले दो दर्जन से अधिक लाइन होटालो पर छापेमारी की। छापेमारी में प्रशासनिक टीम को कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई ।पर पदाधिकारियों ने होटल संचालकों को चेताया कि किसी भी रूप में अगर उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाइन होटल में किए जा रहे छापामारी की खबर के बाद आसपास के बाजारों की होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों का अभियान लगातार जारी रहेगा। और अगर कोई इस कार्य में किसी भी रूप में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026