गोपालगंज: स्थानीय थाने के जटहां बाजार में संचालित सीएसपी पर लूट व संचालक को गोली मारने की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज हो गई है। हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार की रात भर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई है। बताया जाता है कि टीम ने सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के अलावे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है।
पुलिस का दावा है कि कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दो दिनों के अंदर सफलता हाथ लग जाने की बात कही जा रही है। उधर, कांड में शामिल अपराधियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के प्रति लोगों में रोष है। आक्रोशित लोग पुलिस की कार्यशैली के विरूद्ध आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस सक्रिय रहती तो घटना को टाला जा सकता था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…