गोपालगंज: जिले के बरौली, मांझा तथा सिधवलिया थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। डीएम-एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को आते देख धंधेबाज फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि डीएम अरशद अजीज तथा एसपी मनोज कुमार तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि बरौली थाना क्षेत्र के कहला तथा मांझा थाना क्षेत्र के विशंभपुर गांव में शराब का कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर कहला गांव में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर 14 शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। मांझा थाना क्षेत्र के विशंभपुर गांव में छापेमारी कर 11 शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। यहां जमीन खोद कर छिपाई गई 30 लीटर शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…