गोपालगंज: छापेमारी के खिलाफ लालू समर्थकों का हंगामा, RJD का ‘तोता’ तंज

गोपालगंज: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के कथित घोटाले में पूर्व रेलमंत्री लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। हाल ही में चारा घोटाले में जमानत पर रिहा हुए लालू के समर्थक अपने नेता को नई मुसीबत में फंसते हुए देख आक्रोशित हो गए हैं। पटना में आरजेडी के समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं, आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीबीआई को ‘तोता’ कहकर तंज कसा गया है।

शुक्रवार सुबह अचानक सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि रेलवे में कथित भर्ती घोटाले से जुड़े केस में यह छापेमारी की जा रही है। छापेमारी की खबर मीडिया में आते ही राबड़ी आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए। लालू को निर्दोष बताते हुए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। राबड़ी आवास समेत छापेमारी के सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

आरजेडी नेता आलोक मेहता ने कहा कि यह एक मजबूत आवाज को चुप कराने की कोशिश है। सीबीआई की दिशा और काम पूरी तरह पक्षपाती है। वहीं, लालू यादव के भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बीमार व्यक्ति को जानबूझकर इस तरह परेशान किया जा रहा है। यह सब जानते हैं कि इनके पीछे कौन है।”

छापेमारी के बीच आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ”तोते हैं, तोतों का क्या।” माना जा रहा है कि पार्टी का यह तंज सीबीआई को लेकर है, जिसे यूपीए सरकार के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पिंजड़े का तोता कहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026