गोपालगंज: अब बिजली चोर व बिजली के बड़े बकायेदारों पर कंपनी का डंडा चलने लगा है। बिजली कंपनी की टीम ने कुचायकोट अवर प्रमंडल के सभी इलाकों में छापेमारी कर सात बिजली चोरो को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी बिजली चोरो पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर अभियान के दौरान टीम ने करीब आठ सौ बिजली के बड़े बकायेदारों का कनेक्शन भी काट दिया।
सहायक विधुत अभियंता कुचायकोट दिलीप कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ यह करवाई लगातार चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि पिछले माह 18 व इस माह 10 बड़े बकायेदारों पर बिजली बिल की राशि जमा नही करने के एवज में सर्टिफिकेट केस भी दर्ज कराया गया है। इलाके में बिल की राशि जमा करने को लेकर माइकिंग भी कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को अब हर हाल में बकाया बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…