Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: दिवंगत उधमी को किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड की अमही मिश्र गांव में भारतीय मूल के व्यापारी श्री सुभाष भाई मोतीलाल भाई पटेल जो वर्तमान में तंजानिया के निवासी थे उनका देहांत हो गया। उनके सहयोगी उद्योगपति श्री सतीश कुमार त्रिपाठी के निवास स्थान ग्राम अमही मिश्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए मध्य विद्यालय कोरेया के संकुल समन्वयक दुर्गेश्वर नाथ तिवारी ने उनके जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय पटेल के पूर्वज बहुत पहले तंजानिया में बस गए थे। वहीं जन्में पटेल जी अपने पिता के साथ एक छोटे से दुकानदार के रूप में अपनी व्यापारिक जीवन यात्रा शुरू की।

फिर अपने परिश्रम से सफलता के नए किर्तिमान स्थापित कर अनेक भारतीय मूल के लोगों को भी व्यापारिक जीवन में सहयोग प्रदान किए। आटोमोबाइल,रबर, पेंट,फिजिल पेय, आदि क्षेत्रों में अपना साम्राज्य स्थापित कर व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़े। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोकायन मंच कटेया के संयोयक कौशल किशोर मिश्र ने उनके सामाजिक, धार्मिक और मानवीय मूल्यों के प्रति उनके समर्पण और लगन के पक्ष को रखा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में रामेश्वर नाथ तिवारी,श्री नारायण,माधा साह, रविन्द्र गुप्ता, कन्हैया मिश्र, जगदम्बा मिश्र,केशव तिवारी, विमलेश त्रिपाठी,राज तिवारी, आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026