गोपालगंज : फाइनल मुकाबले में सिधवनियां ने धरहरा को 32 रनों से हराया

गोपालगंज : जिले के कटेया प्रखंड के सिधवनियां में नाइस क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही दुक्की मैच प्रतियोगिता 2021 का फाइनल मुकाबला धरहरा व सिधवनियां के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सिधवनियां की टीम ने धरहरा को 32 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया.खेल शुरू होने से पूर्व मैच का उदघाटन समाजसेवी कमलेश प्रसाद राय,अजय तिवारी,मो आलम व सरपंच रामाशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया.मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिधवनियां की टीम निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 101 रनों का लक्ष्य धरहरा टीम के सामने रखा .जवाब में खेलने उतरी धरहरा की टीम 68 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिधवनियां टीम के कप्तान शमीम अहमद व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार धरहरा टीम के खिलाड़ी उपेंद्र मिश्र को दिया गया.इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया.खेल समाप्त होने के बाद अतिथियों द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को कप देकर प्रोत्साहित किया गया.मौके छबिलाल गुप्ता, अजय सिंह,अमीर खां, संदीप शर्मा,मनोज शर्मा,सूरत सिंह,रेयाजुद्दीन खां सहित आयोजन समिति के सदस्य व काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026