गोपालगंज: ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में नए साल के पहले ही दिन पॉकेट मारो की चांदी रही। लगभग एक दर्जन लोगो पर पॉकेट मारो ने अपने हाथ की सफाई कर ली। पॉकेटमारों ने पूजा अर्चना करने आए कई दर्शनार्थियों को अपना निशाना बनाया।इसी क्रम में पूजा अर्चना करने आए सीवान जिला के जामो थाना के माधोपुर गांव के सुशीला देवी की गले मे से सोने के चेन, बोरोली थाने के बरौली बाज़ार के मंजू देवी की सोने की अंगूठी, छपरा जिला के मशरख के कृष्णावती देवी का मंगलसूत्र, मीरगंज के उमरावती देवी का मोबाईल, तथा सीवान जिला के शीतलपुर गुठनी के सिंधु देवी का मोबाईल के साथ ही अन्य लोगो का भी पॉकेट मारो द्वारा पॉकेट मार ली गई।पॉकेटमारो ने लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं की समानों की चोरी कर ली। थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि पुलिस सभी मामलों में जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…