Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: थावे में दो पक्षों में हुई मारपीट में छह घायल, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के चित्तूटोला गांव में दो पक्षो में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनो पक्षो द्वारा 16 के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्रथम पक्ष के चित्तूटोला गांव के शिवलोचन देवी ने आरोप लगाया है कि मेरे दरवाजे के सामने राजेश पांडेय और अभय पांडेय सहित अन्य लोग तास खेल रहे थे।मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए।हल्ला सुनकर बचाने आए राजन पांडेय और पुष्पा देवी को भी मारपीट कर घायल कर गले मे से सोने का चैन छीन लिया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। घायल शिवलोचन देवी ने थाने में धनंजय पांडेय, राजा पांडेय व विशाल पांडेय सहित छह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वही दूसरे पक्ष के अभय पांडेय ने आरोप लगाया है कि मै अपने घर से सामान खरीदने दुकान पर जा रहा था। तो रास्ते मे घेर कर अनिरुद्ध पांडेय, रामनरेश पांडेय व उपेन्द्र पांडेय सहित अन्य लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए।हल्ला सुनकर बचाने आई मेरी माँ शांति देवी और मेरी भतीजी सुकृति को भी मारपीट कर घायल कर गले मे से सोने का चैन छीन लिया। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ। इसके साथ ही घर मे घुसकर बक्से में से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जिसको लेकर अभय पांडेय ने थाने में उमेश पांडेय व दिनेश पांडेय सहित दस के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस ने दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर एक पक्ष के राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026