गोपालगंज: जिले के थावे थाना में मिले संक्रमित मरीजों को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को दुर्गा मंदिर परिसर को मेगा कटेनमेट जोन घोषित किया गया है।उसके वावजूद भी मंगलवार को कुछ मैरेज़ हाल की खुलने की सूचना मिलने पर बीडियो मनीष कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे।जहॉ मैरेज हाल संचालक बंद कर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि शादी विवाह के लिए पूर्व से लोगो द्वारा मैरेज हाउस को बुक कराया गया था।वही लोग शादी समारोह के लिए मैरेज हाल पहुचे थे।
जहॉ से उन लोगो को हटा दिया गया।मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर के माध्यम से मंदिर परिसर में सभी दुकानें व मैरेज हाल को बंद करने के लिए लगातार घोषणा की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई दुकानदार दूकान खोलता है और संचालक गेस्ट हाउस खोलता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अबिलम्ब गिरफ्तारी की जाएगी।अगले आदेश तक सभी दुकान एवं गेस्ट हाउस को बंद रखना है।सभी दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।नियमों के पालन नही करने वाले पर कानूनी करवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…