गोपालगंज : हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के कोविड सेंटर में इलाजरत एक वृद्ध की मौत हो गई. वह कोरोना पॉजिटिव थे. मृतक फुलवरिया थाना क्षेत्र के पैकौली बदो गांव के 70 वर्षीय सुकट शर्मा है.
पिछले 14 अप्रैल को इनका कोरोना टेस्ट हुआ था
मृतक को खांसी, बुखार व दम फूलने की शिकायत पर भर्ती कराया गया था. जांच में पॉजिटिव आने के बाद इनको 16 अप्रैल को अनुमंडलीय अस्पताल के डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया।
स्थिति में सुधार नहीं हुई और रविवार को इनकी मौत हो गई. इधर, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर बहस किया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमेश राम ने बताया कि शव को पूरी तरह से सील कर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि शव को घर ना ले जाएं| सीधे शवदाह स्थल पर बिना किसी भीड़-भाड़ के अंतिम संस्कार कर दें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…