गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के डुमरिया व मैनिडिह गांवों के बीच सोना नदी पर स्थित पुल के पास नदी में नहाने के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद ने मृत किशोर का शव नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पुल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के सिधवनिया निवासी इम्तियाज अहमद का 15 वर्षीय पुत्र शहरयार नवीं कक्षा का छात्र है। रविवार को किशोर अपने घर से कोचिग पढ़ने के लिए निकला।
कोचिग पढ़ने के बाद वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ साइकिल से डुमरिया-मैनिडिह के बीच सोना नदी पर स्थित पुल पर नहाने के लिए आ गया। पुल पर पहुंचने के बाद अभी उसके दोस्त तैयारी कर ही रहे थे तभी शहरयार ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। गहरे पानी मे जाने के कारण काफी देर तक जब उसका कही पता नहीं चला तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना प्रारंभ किया। शोर सुनकर आसपास के सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण एवं किशोर के स्वजन मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय गोताखोरों एवं स्थानीय युवकों के लगभग तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद पुल से लगभग सौ मीटर दूर से शहरयार के शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिवार के सदस्य किशोर को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर ही मृत किशोर के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने के पश्चात घटना स्थल पर कटेया पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…