गोपालगंज: आज पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। प्रखंड अंचल के लंबित मामलों का निपटारा प्रशासनिक महकमा करने में लगा हुआ है। पंचदेवरी बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खालगांव पंचायत में बने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन डिप्टी सीएम करेंगे।
इसकी सूचना जिला मुख्यालय से पत्र के माध्यम से प्राप्त हुआ है। जिसको लेकर साफ सफाई व व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। राजद कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखी जा रही है। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की है। उपमुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संबंधी कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। बता दें कि पंचदेवरी के युवाओं की टोली कई वर्षों से जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्थापना को लेकर अभियान चला रही है। डिप्टी सीएम के पास ही स्वास्थ्य विभाग का प्रभार भी है। लोगों को उम्मीद है कि वे मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा करेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…