Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: टीईटी शिक्षक संघ ने प्रधान सचिव एवं निदेशक को भेजा पत्र

गोपालगंज: जिले के नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वर्ग 9 के कक्षा संचालन के लिए शिक्षकों के प्रतिनियोजन में अनियमितता के विरोध में टीईटी शिक्षक संघ ने प्रधान सचिव शिक्षा विभाग व निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर प्रतिनियोजन को निरस्त कर नए सिरे से स्नातक ग्रेड के प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रति नियोजन करने की मांग की है। टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव व महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि जिला के उच्च विद्यालय विहिन पंचायत में वर्ग 9 के कक्षा संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों के प्रतिनियोजन सूची जारी कर योगदान करने का आदेश संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मध्य विद्यालय में कार्यरत स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक जो बीएड प्रशैक्षणिक योग्यताधारी हैं।

उन्हें ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वर्ग 9 के कक्षा संचालन के लिए विषयवार प्रतिनियोजन करने का निर्देश दिया गया था।लेकिन जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रति नियोजन सूची में अधिकतर बेसिक ग्रेड के शिक्षक जो डीपीई या डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त हैं। उन्हें वर्ग 9 में कक्षा संचालन के लिए प्रति नियोजित कर योगदान करने का आदेश दिया गया है। जबकि टीईटी शिक्षक संघ द्वारा पूर्व में ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन देकर विभागीय निर्देशानुसार स्नातक ग्रेड के प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रतिनियोजन करने की मांग की गई थी। लेकिन जिला शिक्षा विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष वैष्णवी मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के मापदंड के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उच्च विद्यालय में पठन-पाठन के लिए स्नातक ग्रेड के प्रशिक्षित शिक्षक जो बीएड प्रशिक्षण प्राप्त हैं। उन्हें ही नियोजन करने का निर्देश है। जबकि जिला शिक्षा विभाग द्वारा बेसिक ग्रेड के शिक्षक जो डीपीई या डीएलएड उत्तीर्ण है। उन्हें प्रतिनियोजित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभागीय निर्देशानुसार पदस्थापित विद्यालय के नजदीक स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजन करना है। लेकिन जिला शिक्षा विभाग द्वारा कई शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पदस्थापित विद्यालय से काफी दूरी पर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजन कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026