Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- भोरे के विधायक सुनील कुमार द्वारा निकाली गई धन्यवाद यात्रा

गोपालगंज: भोरे विधानसभा के जदयू विधायक सुनील कुमार ने पगरा, विजयीपुर और भोरे में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को विधानसभा के अलग अलग जगहों पर धन्यवाद यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान जदयू और भजापा के सभी कार्यकर्ताओ ने विधायक के पद भ्रमण के क्रम में बढ़- चढ़ कर हिसा लिया।वही विधायक सुनील कुमार ने यात्रा के क्रम में आम जनता का आर्शीवाद भी लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सबसे पहले विधानसभा के मतदाताओ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं आपकी है, जो मुझे इस काबिल समझा गया। मैं सबसे पहले आपका सेवक हु मेरे लिए पद माने नहीं रखता। मैं जनता के लिए उनका सेवक बन कर आया हु और जनता की हर समस्या का समाधान मेरा पहले दायित्व है जिसे मै पहले निभाउंगा।

कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनते हुए विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप मेरा साथ दे आपकी आवाज बनूंगा।कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी विधायक के कार्यक्रम में शिरकत किए जहा आम लोगो ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक के सामने अपनी बातें रखी। विधायक ने बारी-बारी से जनता की समस्याओं को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। थाने और ब्लॉक में नहीं ठगी जाएगी जनता अधिकारियो से होगी बात।आम जनता की बातों को सुनते हुए विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया।किसानों को लेकर भी विधयाक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई जगह जहां बाढ़ के कारण किसानों के सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गए और उन्हें विभाग की तरफ से अब तक मुआवजा नहीं मिला। इस मामले में जिला कृषि पदाधिकारी से बात कर किसानों का जो भी फसल क्षतिपूर्ति हुआ है उन्हें मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा।

साथ ही ब्लॉक कैंपस के अंदर दाखिल खारिज के नाम पर कुछ जगहों से शिकायतें प्राप्त हुई है, इस मामले में भी जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा और जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा। दूसरी ओर पासपोर्ट इंक्वायरी को लेकर भी विधयाक ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी अधिकारी को एक पैसा नहीं देना है अगर कोई पुलिस कर्मी पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना हमें अग्रेषित करे। इस मामले में भी विभाग को अवगत कराया जाएगा। वही व्यवसायियों की शिकायत पर भी उन्होंने कहा कि ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है इस मामले को लेकर भी प्रशासनिक पदाधिकारियों को पत्र भेज अवगत कराया जाएगा। भोरे विधानसभा की जनता को कोई ठग नही सकता। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रखड अध्यक्ष सहित पार्टी की तरफ से संतोष मिश्रा, दीपू मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, सत प्रकाश तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026